फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Department on alert regarding dengue and malaria

Faridabad News: डेंगू- मलेरिया को लेकर विभाग सतर्क

Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Department on alert regarding dengue and malaria
40 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में रक्त के नमूने ले रही हैं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। लगातार हो रही बारिश के बाद जगह-जगह जमा पानी और गंदगी से मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। सर्दी की शुरुआत से पहले डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। जिले में 40 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों के रक्त के नमूने ले रही हैं।


इस वर्ष अब तक डेंगू के 35 और मलेरिया के कुल पांच मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, मच्छरों के पनपने की स्थिति मिलने पर विभाग 3500 से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान दे रही हैं, जहां आबादी अधिक है और साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। अब तक दो लाख से अधिक घरों की जांच की जा चुकी है। इसके अलावा मलेरिया की पहचान के लिए डेढ़ लाख से अधिक ब्लड स्लाइड तैयार की गई हैं। शुक्रवार को फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग और नूंह की टीम ने गांव गोंछी में शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और रक्त के नमूने एकत्र किए। शिविर में जरूरतमंदों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed