फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deadly attack on car showroom employee

Faridabad News: कार शोरूम के कर्मचारी पर जानलेवा हमला

Thu, 01 Jan 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on car showroom employee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नीलम बाटा पुल के पास स्थित कार शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी के ऊपर शराब की बोतल और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त कर्मचारी नौकरी से वापस अपने घर जा रहा था। आरोप है कि हमलावर पुराने केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। थाना बीपीटीपी पुलिस ने एफआरआई दर्ज कर ली है।

गांव प्रहलादपुर निवासी जितेंद्र कुमार नीलम बाटा पुल के पास स्थित एक कार शोरूम में नौकरी करते हैं। जितेंद्र ने कहा कि 28 दिसंबर को ड्यूटी खत्म करने के बाद शाम को घर आ रहे थे। वह अपनी कार से सेक्टर 81 मास्टर रोड पर बीपीटीपी आफिस के पास किसी का फोन आने पर रुक गए। आरोप है कि तभी दो कारों में बदमाश सवार होकर आए। आरोपियों ने एक कार उनकी कार के आगे लगा दी। वहीं दूसरी कार उनकी कार के पीछे। उन दोनों गाड़ियों में गांव प्रहलादपुर निवासी संदीप और प्रदीप सवार थे। बदमाशों के हाथों में कुल्हाड़ी और शराब की बोतलें थी। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें कार से खींचकर बाहर निकाला और शराब की बोतल और कुल्हाड़ी से हमला करना शुरू कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए बीपीटीपी चौक की तरफ भागे। स्थानीय लोगों की भीड़ इक्ठ्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उनका आरोपियों से कोर्ट केस चल रहा है। आरोपी उस केस में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। उनका दबाव न मानने पर आरोपियों ने उन्हें मारने की कोशिश की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed