फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dalal Cricket Academy defeated Parry Academy

Faridabad News: दलाल क्रिकेट अकादमी ने पैरी अकादमी को दी शिकस्त

Sat, 31 Oct 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dalal Cricket Academy defeated Parry Academy
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित दलाल क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में दलाल क्रिकेट अकादमी ने पैरी क्रिकेट अकादमी को 48 रनों से हरा दिया। 35 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दलाल अकादमी ने आठ विकेट पर 198 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आर्यन चौहान ने 82 गेंद पर 76 रन बनाए, जबकि विवेक ने 38 और मोहित ने 27 रनों का योगदान दिया। पैरी अकादमी के लिए राघव ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि करण और आदित्य को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैरी अकादमी की टीम 32.2 ओवर में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से निखिल ने 61 गेंदों पर 52 रन बनाए, जबकि यश ने 29 और अंश ने 21 रनों का योगदान दिया। दलाल क्रिकेट अकादमी के लिए रोहित ने चार विकेट झटके, जबकि मयंक और दीपक को दो-दो विकेट मिले। आर्यन चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed