{"_id":"573de1584f1c1bf957ac7401","slug":"young-girl-pulled-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को कार में खींच कर बदमाश ने की अश्लील हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को कार में खींच कर बदमाश ने की अश्लील हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 20 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
युवती के साथ छेडछाड़ करने के मामले में बल्लभगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवक ने लड़की को जबरन कार मे खीचा व उसके साथ छेडख़ानी की। जब लड़की में विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मंगलवार को सेक्टर 7 मार्केट के लिए अपने घर से निकली थी। तभी उसके पास एक गाड़ी आकर रुकी। जब तक वह कुछ समझ पाती, युवक ने उसे जबरन उसे खींचकर कार में डाल दिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी और गाड़ी में उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। युवती के विरोध करने पर युवक ने मारपीट की। युवक के चंगुल से छूटकर युवती ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
युवती के परिजनों ने पुलिस को आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई बबिता ने बताया कि आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।