{"_id":"573dddf14f1c1b9857ac738e","slug":"thief-arrested-with-goods-of-rupees-two-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों से उड़ाता था बैग, दो लाख के कीमती सामान के साथ दबोचा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों से उड़ाता था बैग, दो लाख के कीमती सामान के साथ दबोचा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 20 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने ओल्ड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 से बुधवार शाम ट्रेनों में चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो लाख रुपये कीमत के सामान बरामद करने का दावा किया है। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पकड़े गए चोर की पहचान श्याम कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी आकाश के रूप में हुई है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि ग्वालियर के व्यापारी अनुज सूरी गत 17 मई को हजरतनिजामुद्दीन से विशाखापट्टनम यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान उनकी आंख लगने पर ओल्ड स्टेशन पर किसी ने उनका बैग उड़ा दिया। पीड़ित ने इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। बैग में नकदी के अलावा सोने के सामान रखे हुए थे। जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये थी। शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू की गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार की शाम ओल्ड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर2-3 से आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे चोरी हुआ बैग भी बरामद कर लिया गया है। पकड़ा गया चोर आकाश बल्लभगढ़ में किराए पर रहता है और मूलरूप से बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है।