फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   prostitution in spa center accused received seven years' imprisonment

स्पा सेंटर की आड़ में चलाया वेश्यावृत्ति का अड्डा, मिली सात साल की कैद

Tue, 10 May 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 10 May 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
prostitution in spa center accused  received seven years' imprisonment

स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति का अड्डा चलाने के आरोपी पंकज केडिया को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. पंकज की अदालत ने सात साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। स्पा सेंटर में अश्लील अवस्था में पाए गए संजय जैन और एक युवती को भी एक माह कैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन


मामले में चार आरोपियों को सबूत नहीं होने की वजह से बरी किया गया। घटना तीन जनवरी 2015 की है। सेंट्रल थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर भारत भूषण को मुखबिर ने सूचना दी थी कि सेक्टर 20ए के एक मॉल स्थित ओरी स्पा नाम की दुकान में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस टीम ग्राहक बन कर वहां पहुंची। 4500 रुपये में सौदा तय होने पर रुपये जमा करने के बाद पुलिस कर्मी ने इशारा कर दिया। पुलिस ने छापा मार तो सेक्टर सात डी निवासी संजय जैन सेक्टर 11 डी में रहने वाली युवती के साथ अश्लील अवस्था में पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से इस्तेमाल किए और नए कंडोम भी बरामद किए थे।  पुलिस ने स्पा के अन्य कर्मचारियों के साथ संचालक पंकज केडिया को भी गिरफ्तार किया था। तब से मामला अदालत में विचाराधीन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed