{"_id":"573f32624f1c1bda6aac7093","slug":"fraud-two-person-take-old-age-pension-now-will-be-returned-with-interest","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा : कम उम्र में ली वृद्घावस्था पेंशन, अब ब्याज सहित लौटानी पड़ेगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़ा : कम उम्र में ली वृद्घावस्था पेंशन, अब ब्याज सहित लौटानी पड़ेगी
जितेंद्र चौहान/अमर उजाला, हथीन
Updated Sat, 21 May 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम उम्र में वृद्धावस्था पेंशन ले रहे गहलब के दो लोगों को अपनी पेंशन ब्याज सहित लौटानी होगी। विभाग की जांच में वृद्धावस्था पेंशन ले रहे राजेंद्र सिंह उर्फ राजेंद्र तथा सतबीर की उम्र को कम पाया गया हैं। गांव के एक व्यक्ति द्वारा उपायुक्त को दी गई शिकायत के आधार पर दोनों व्यक्तियों की पेंशन को तुरंत प्रभाव से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पूर्व में ली गई हजारों रुपये की राशि को 12 प्रतिशत ब्याज समेत लौटने के आदेश समाज कल्याण विभाग ने दिए हैं। ऐसा न करने पर विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा। गहलब के एक व्यक्ति ने गांव के राजेंद्र सिंह उर्फ राजेंद्र पुत्र सोनीराम तथा सतबीर पुत्र सोनी राम के खिलाफ उपायुक्त पलवल को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उपरोक्त दोनों व्यक्ति कम उम्र में पेंशन ले रहे हैं।
विज्ञापन
ये लोग सरकार को अब तक हजारों रुपये का चूना लगा चुके हैं। शिकायत पर पलवल उपायुक्त ने मामले की जांच कराई। जांच के दौरान राजेंद्र सिंह की उम्र स्कूल सर्टिफि केट में चार मार्च 1965 पाई गई, जबकि सतबीर की उम्र 25 मई 1960 मिली। बताया गया है कि सतबीर अब तक विभाग से 67496 रुपये की पेंशन ले चुका हैं।
विज्ञापन
उधर मामला सही पाए जाने पर दोनों को एक सप्ताह में 12 प्रतिशत ब्याज समेत राशि लौटाने के निर्देश दिए हुए हैं। नोटिस में कहा गया कि अगर एक सप्ताह में उपरोक्त राशि नहीं लौटाई कराई गई तो विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
दोनों आरोपियों को 12 प्रतिशत ब्याज के साथ राशि लौटानी पड़ेगी। अगर तय समय में उपरोक्त राशि नहीं भरी जाएगी तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। -रविद्र हुड्डा, जिला समाज कल्याण अधिकारी पलवल।