फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   four person injured by fire

लंगर का प्रसाद बनाते समय लगी आग, चार सेवादार झुलसे

Thu, 12 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 12 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
four person injured by fire

सेक्टर-22 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में बुधवार शाम लंगर का प्रसाद बनाते समय आग लगने से रसोइयां रमेश सिंह व पत्नी मंजीत कौर झुलस गए। आग बुझाकर दंपति को बाहर निकालने के प्रयास में सरदार महेंद्र और राजेश भाटिया भी चपेट में आने से झुलस गए।

विज्ञापन


संगत में आए सभी लोगों ने आनन फानन आग पर काबू पाया और चारों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने से रमेश सिंह और राजेश भाटिया को प्राथमिक उपचार के बाद सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। गुरुद्वारे के प्रधान अमरजीत सिंह वालिया ने बताया कि शाम को प्रसाद बनाने के लिए रमेश ने कढ़ाई में घी डाला था।
विज्ञापन


अधिक गर्म हो जाने की वजह से घी में आग लग गई। चूल्हे की आग बुझाने के लिए लोगों ने पानी डाला तो कुछ पानी घी में पड़ गया इससे तेजी से लपटें उठीं और लोग चपेट में आ गए। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed