जिसे माना अभिभावक वही निकला धोखेबाज, पूजा के भाई ने अमित को कहा हत्यारा
- सोशल साइट पर लिखा
- जिसे माना अभिभावक वही निकला धोखेबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्रकार पूजा की मौत के सदमे से गुजर रहे भाई सौरभ तिवारी ने डॉक्टर दंपति को दोषी और इंस्पेक्टर अमित को हत्यारा बताया है। पूजा को इंसाफ दिलाने के लिए फेसबुक पर बनाए गए जस्टिस फॉर पूजा तिवारी पेज पर भाई सौरभ तिवारी ने बहन के साथ ली गई सेल्फी के साथ अपना गुस्सा बयान किया है।
सौरभ ने लिखा है कि हमें अपूरणीय क्षति के लिए लड़ना है, मेरा परिवार अभी तक सदमे में है। यह यकीन करना बहुत मुश्किल है कि हमने सदा चहकने वाली सोने की चिड़िया खो दी है, जो भ्रष्ट लोगों के खिलाफ लड़ाई के लिए बहादुर और अटल थी।
सौरभ ने आगे लिखा है पूजा तिवारी मेरी प्यारी बहन उसने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया, उसने अपनी आत्मा, शांति और सबकुछ दोषी डॉक्टर दंपति के खिलाफ संघर्ष में लगा दी थी। हत्यारा अमित जिसे हम अपना पारिवारिक अभिभावक और भाई मानते थे, ने उसे ब्लैकमेल कर उसे वहां पहुंचा दिया, जहां से वह वापस नहीं आ सकती।
परिवार वालों को सच्चाई का पता नहीं था
हमें अच्छी तरह से मालूम है कि वह आत्महत्या नहीं थी। मैं यह बात लगातार कह रहा था, लेकिन परिवार वालों को सच्चाई का पता नहीं था। मुझे मालूम है कि तुम (पूजा) उन आम लड़कियों की तरह नहीं थीं, जो शादी कर बच्चे पैदा करने और गृहिणी बनकर जिंदगी गुजारती हैं।
तुम इस व्यवहारिक दुनिया में हमेशा से ही कॅरियर के लिए संघर्ष करती रहीं और तुम्हारे सपने कॅरियर के शिखर पर पहुंचने के थे। अपने संबंधों को याद करते हुए सौरभ ने लिखा है कि तुममें (पूजा) बहुत ताकत थी और कई बार मेरी परेशानियों में तुमने बड़े भाई की तरह खड़े होकर मुझे सही राह दिखाई है।
अब मेरी कलाई पर राखी कौन बांधेगा? बचपन से इस उम्र तक मुझे हर परेशानी से निकालने वाला अब कौन आएगा, ओ बहना प्लीज वापस आ जाओ, मां पापा और भाई तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं तुम्हें हम सभी बहुत चाहते हैं, हम न्याय के लिए संघर्ष करेंगे, यह मायने नहीं रखता कि यह कितना लंबा होगा। अंत में जीत हमारी ही होगी।