फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   इलेक्ट्रानिक शोरूम मालिक को गोली मारी, घायल

इलेक्ट्रानिक शोरूम मालिक को गोली मारी, घायल

Fri, 01 Mar 2019 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक शोरूम मालिक को गोली मारी, घायल
इलेक्ट्रानिक शोरूम मालिक को गोली मारी, घायल
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-64 में इलेक्ट्रानिक शोरूम के मालिक को शुक्रवार दोपहर बाद मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। गोली शोरूम संचालक के पेट में लगी है। उन्हें गंभीर हालत में सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची आदर्श नगर थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमें भी जांच में जुटी हुई हैं। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।
सेक्टर-64 निवासी देवेंद्र कुमार का सेक्टर-63 स्थित सिंधु मार्केट में इलेक्ट्रानिक्स का शोरूम है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद वह शोरूम के नजदीक ही एक सर्विस सेंटर पर अपनी कार धुलाई के लिए देने गए थे। कार को सर्विस सेंटर पर छोड़ने के बाद वह पैदल ही अपने शोरूम की तरफ आ रहे थे कि तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और उन्होंने देवेंद्र पर गोली चला। गोली देवेंद्र के पेट में लगी और वह वहीं गिर गए। खून से लथपथ देवेंद्र को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों को सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। गोली चलने की सूचना मिलने पर थाना आदर्श नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्राइम ब्रांच की टीमों को भी जांच के लिए बुला लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास लोगों से बातचीत की और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। मगर पुलिस को अभी तक हमलावरों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। आदर्श नगर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश में लगी है। गोली किसने और क्यों मारी इस संबंध में पूछताछ चल रही है। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि देवेंद्र के होश में आने पर बयान लिए जाएंगे, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed