{"_id":"5bdb1592bdec22697879c0a0","slug":"91541084562-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वकील के बेटों को सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग के आरोप में पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला वकील के बेटों को सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग के आरोप में पकड़ा
Updated Thu, 01 Nov 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन सदस्यों से अभद्रता, एएसआई लाइन हाजिर
फरीदाबाद। सेक्टर-9 मार्केट में बुधवार देर शाम दिवाली आने की खुशियां मना रहे दो युवकों को सेक्टर सात थाने के ईएएसआई सुखबीर सिंह ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में ले लिया। दोनों युवक एक महिला वकील के बेटे हैं। महिला वकील का आरोप है कि वह और बार एसोसिएशन के सचिव जोगिंदर नरवत मामले की जानकारी करने थाने पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता की गई। साथियों से थाने में अभद्रता की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को सभी वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने युवकों पर दर्ज केस रद्द किया और एएसआई को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी।
सेक्टर सात थाना पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि सेक्टर नौ मार्केट में कुछ युवक खुलेआम शराब पीकर तेज आवाज में संगीत पर नाच गाना कर रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। मामले की जांच के लिए ईएएसआई सुखबीर सिंह को भेजा गया। आरोप है कि सुखबीर सिंह ने युवकों को समझाने का प्रयास किया तो दो युवक उनसे उलझ गए। इस पर उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। युवक एक महिला वकील के बेटे हैं। देर रात महिला वकील बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट जोगिंदर नरवत के साथ सेक्टर सात थाने पहुंचीं। आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों वकीलों से अभद्रता की और बेइज्जत कर लौट जाने को मजबूर कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने आदि धाराओं में केस दर्ज कर दिया। महिला वकील और बार सदस्य ने बृहस्पतिवार सुबह यह बात साथी वकीलों को बताई। इस पर गुस्साए वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर दिया और अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वकीलों के प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने दोनों युवकों पर दर्ज किया गया केस रद्द करने और ईएएसआई को लाइन हाजिर कर जांच करने का आदेश सुनाया। पुलिस प्रवक्ता सूबेसिंह ने बताया कि युवकों पर दर्ज किया गया केस वापस ले लिया गया। एसीपी बल्लभगढ़ बलबीर सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।