{"_id":"5ad0e83d4f1c1ba67f8b45a5","slug":"91523640381-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बिना तलाक दिए पति ने की किशोरी से दूसरी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को बिना तलाक दिए पति ने की किशोरी से दूसरी शादी
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिना तलाक दिए पति ने की किशोरी से दूसरी शादी
फरीदाबाद। तावडू (नूंह) निवासी एक महिला ने पति पर उसे बिना तलाक दिए 16 वर्षीय किशोरी के साथ शादी करने का आरोप लगाया है। किशोरी यहां सेक्टर-55 थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। सेक्टर-55 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाल विवाह संरक्षण अधिकारी हेमा कौशिक ने बताया कि मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली विवाहिता ने शिकायत दी थी कि उसके पति ने हाल ही में सेक्टर-55 क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी से शादी कर ली है। विवाहिता का आरोप है कि पति ने उसे बिना तलाक दिए यह शादी की। शिकायत मिलने के बाद हेमा कौशिक ने अपने स्तर पर जांच शुरू की। आरोपियों के गांव के सरपंच सहित कुछ लोगों ने शादी की पुष्टि की, मगर खुद किशोरी व उसके परिवार ने शादी से इंकार किया। शिकायतकर्ता अभी शादी के कोई सबूत भी पेश नहीं कर पाए। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, ताकि जांच आगे बढ़ाई जा सके। ब्यूरो