फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ईको सवार बदमाशों ने वकील से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटा

ईको सवार बदमाशों ने वकील से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटा

Fri, 15 Mar 2019 08:58 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Mar 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
ईको सवार बदमाशों ने वकील से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटा
सांकेतिक तस्वीर
सोहना फ्लाइओवर पर ईको सवार बदमाशों ने ऑटो सवार एक वकील के साथ मारपीट कर 13 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-55 निवासी अधिवक्ता प्रकाश चंद, दिल्ली स्थित एक फर्म में काम करते हैं। दो दिन पहले वह ऑफिस के काम से इलाहाबाद गए थे। गत 13 मार्च को आधी रात के बाद करीब 1 बजे प्रकाश चंद इलहाबाद से बल्लभगढ़ पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई मान सिंह ने बताया कि रात को प्रकाश चंद सेक्टर-55 जाने के लिए सोहना टी-प्वाइंट से ऑटो में सवार हुए थे।
विज्ञापन


जब वह सोहना फ्लाइओवर के ऊपर पहुंचे तो सामने से आई एक ईको कार चालक ने ऑटो के आगे गाड़ी लगा दी। इस पर चालक को मजबूरन ऑटो रोकना पड़ा। आरोप है कि ईको कार सवार तीन-चार युवकों ने प्रकाश चंद व ऑटो चालक के साथ मारपीट की। बदमाश अधिवक्ता प्रकाश चंद की जेब में रखा पर्स, 13 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश चंद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद प्रकाश चंद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मान सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed