{"_id":"5c98f76bbdec2214323f3b20","slug":"61553528683-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी तीसरी मंजिल से कूदा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का आरोपी तीसरी मंजिल से कूदा, गंभीर
विज्ञापन

फरीदाबाद। दुष्कर्म के आरोपी ने सोमवार दोपहर बाद अदालत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे एसीपी सेंट्रल के समय युवक के परिजनों ने उसे गलत फंसाने का आरोप लगाया। एसीपी ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया है।
बल्लभगढ़ महिला थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर कुछ दिन पहले संदीप नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी संदीप को महिला थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। सोमवार दोपहर को पुलिस उसे अदालत में पेश करने ले गई थी। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश किए थे। बताया जा रहा है कि अदालत से लौटते समय आरोपी संदीप ने हाथ छुड़ाकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक के कूदने की घटना से अदालत परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस घायल संदीप को लेकर सेक्टर-16 स्थित निजी अस्पताल में पहुंची, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे संदीप के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर एसीपी सेंट्रल मोहिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को शांत किया। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे झूठे केस में फंसाया है। एसीपी ने मामले की निष्पक्ष करवाने की बात कही, जिसके बाद वे शांत हुए।
परिजनों ने लगाया झूठे मामले में फंसाने का आरोप
संदीप के परिजनों ने उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि संदीप की युवती के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस में दी थी। बाद में दोनों पक्ष आपसी तौर पर मान गए। मगर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने बल्लभगढ़ महिला थाना पुलिस पर रविवार रात को उसे पीटने का आरोप भी लगाया। झूठे आरोपों और मारपीट से क्षुब्ध संदीप ने यह कदम उठा लिया।