फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गार्ड को बंधक बना कंपनी में लूट

गार्ड को बंधक बना कंपनी में लूट

Mon, 11 Mar 2019 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
गार्ड को बंधक बना कंपनी में लूट
गार्ड को बंधक बना कंपनी में लूट
विज्ञापन


बल्लभगढ़। आईएमटी स्थित एक पैकेजिंग कंपनी के गार्ड को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाश वहां से लाखों रुपये का सामान लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने कंपनी मालिक को फोन कर घटना की सूचना दी। लूट की पूरी वारदात साथ वाली कंपनी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-29 निवासी प्रदीप राणा की आईएमटी में स्पैक्ट्रम वेगपैक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पैकिंग सामान बनाने की कंपनी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप राणा ने बताया कि रविवार आधी रात के बाद करीब तीन बजे दो कारों में सवार होकर आए चार-पांच बदमाश आए। उन्होंने गेट पर तैनात गार्ड महेंद्र को हथियार दिखाकर कमरे में बंद कर दिया। बदमाश करीब एक घंटे तक कंपनी में रहे। इस दौरान वह यहां से सीमेंट मिक्सर मशीन का कंट्रोलर, मोटर, लोहे के रॉड सहित अन्य सामान लूट कर ले गए। चार बजे बदमाशों के जाने के बाद गार्ड महेंद्र जैसे तैसे कमरे से बाहर निकला और मालिक प्रदीप राणा को घटना की सूचना दी। प्रदीप राणा ने पुलिस को फोन कर वारदात के बारे में बताया। सूचना मिलने पर थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को साथ वाली कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश आते और जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उस आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed