फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एटीएम काट कर 16 लाख रुपये चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार

एटीएम काट कर 16 लाख रुपये चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Fri, 17 Aug 2018 09:32 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
एटीएम काट कर 16 लाख रुपये चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
एटीएम काट कर 16 लाख रुपये चुराने
वाला गिरफ्तार
- क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के बटला हाउस से पकड़ा
- तीन सप्ताह पूर्व सोहना रोड पर काटा था एटीएम, दो साथियों की तलाश
- क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त कार व दो लाख रुपये बरामद
- दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में कर रही हैं 30 से अधिक वारदात

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सोहना रोड पर इंडस इंड बैंक का एटीएम काट कर उसमें से 16 लाख रुपये चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने दिल्ली के बटला हाउस से गिरफ्तार किया है, जबकि इसके दो साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त कार व 2.10 लाख रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी असरुद्दीन ने हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली में 30 से अधिक वारदात करने की बात कबूली है। आरोपियों को शरण देने के आरोप में पुलिस ने दिल्ली बटला हाउस में रहने वाले तीन भाइयों को नामजद किया है।
23 जुलाई की रात चोरों ने सोहना रोड स्थित इंडस इंड बैंक के एटीएम को गैस कटर से काट कर उसमें से 16 लाख रुपये चुरा लिए थे। पहले इस मामले में एटीएम बूथ पर तैनात गार्ड पर शक गया, मगर पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे क्लीन चिट दे दी। मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 को दी गई। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डीसीपी क्राइम लोकेंद्र सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने एटीएम बूथ के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए तो एक कैमरे में आरोपियों की तस्वीर मिली। पुलिस उसके सहारे गिरोह के सरगना असरुद्दीन को गिरफ्तार किया और पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात करना कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार, 2.10 लाख रुपये और एटीएम की ट्रे, जिसमें से रुपये निकालने के बाद उन्होंने उसे पलवल के पास फेंक दिया था बरामद की है। पुलिस को इस वारदात में शामिल आशिक खान और शौकत की तलाश है। वहीं पुलिस ने बटला हाउस में असरुद्दीन को शरण देने के आरोप में अब्बास, हुसैन व हसन तीनों भाईयों को मामले में आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


दो दिन पहले की थी रेकी
पूछताछ के दौरान असरुद्दीन ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से दो दिन पहले उन्होंने एटीएम की रेकी की थी। एटीएम में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था और मशीन में लगा कैमरा खराब था। इस दौरान आरोपियों को पता चला कि रात को यहां तैनात सुरक्षाकर्मी भी अपने घर चला जाता है। इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेल्डर से बना बदमाश
वारदात में गैस कटर से एटीएम को काट कर रुपये निकाले गए थे। ऐसे में स्पष्ट था कि किसी वेल्डर या गैस कटर का इस्तेमाल जानने वाला शामिल था। ऐसे में पुलिस ने गैस वेल्डरों को भी जांचना शुरू किया। असरुद्दीन के पकड़े जाने के बाद पता चला कि गांव शिकारपुर, तावडू निवासी शौकत पहले अपने गांव में वेल्डर का काम करता था। उसकी दुकान थी। मगर असरुद्दीन के गैंग में शामिल होने के बाद उसने दुकान बंद कर दी और एटीएम काटने लगा। पुलिस को शौकत की तलाश है।


चोरी के पैसों से खरीदते हैं जमीन
क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद ने बताया कि असरुद्दीन के खिलाफ एटीएम से रुपये चुराने, एटीएम उखाड़ने, एटीएम हैक करने के अलावा राजस्थान में हत्या का मामला भी दर्ज है। पुलिस के अनुसार गिरोह के बदमाश चोरी, लूट आदि के पैसों से जमीन खरीदते हैं। रुपये या गहने रखने पर उसकी रिकवरी हो सकती है। मगर जमीन को किसी और के नाम से लेकर रख लिया जाता है। इससे रिकवरी होने का भी डर नहीं रहता है। इस मामले में भी असरुद्दीन ने अपने घर में जमीन खरीदने के लिए रुपये दिए थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। शेष रकम शौकत और आशिक के पास है। उनके गिरफ्तार होने पर बाकी की रकम बरामद हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed