फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   खौफनाक था घर के अंदर का मंजर...फैला हुआ था खून

खौफनाक था घर के अंदर का मंजर...फैला हुआ था खून

Fri, 29 Mar 2019 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
खौफनाक था घर के अंदर का मंजर...फैला हुआ था खून
खौफनाक था घर के अंदर का मंजर
विज्ञापन


फरीदाबाद। ‘हम लोग जैसे ही घर के अंदर दाखिल हुए वहां खून ही खून फैला हुआ था। बहुत ही खौफनाक मंजर था। सुनीता और श्वेता दोनों बेसुध पड़ी थीं और उनके घावों से खून बह रहा था। सुनीता शर्मा की तो मौत हो चुकी थी, जबकि श्वेता की सांसें चल रही थी। तब तक बस्ती के लोग भी वहां जमा हो गए थे और पुलिस भी पहुंच चुकी थी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर श्वेता को अस्पताल भिजवाया।’
सुनीता शर्मा के बेटे आलोक के फोन पर सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे उनके पड़ोसी दिल्ली बदरपुर निवासी योगेंद्र ने दुखी होकर बताया। कहा कि शीशपाल शर्मा के परिवार से उनका बहुत अच्छा मेलजोल है। सुनीता ने पिछले साल नवरात्र में ही नई भूपानी में बनाए अपने घर में गृह प्रवेश किया था। उनका व्यवहार इतना अच्छा था कि एक बार मिलने के बाद ही हर कोई उनका मुरीद हो जाता था। पैसा-पैसा जोड़कर उन्होंने यह मकान बनवाया था और दोनों बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाई। श्वेता फरीदाबाद के नेहरू कॉलेज में स्नातक की शिक्षा ले रही है और घर में आर्थिक सहयोग करने के लिए आसपास के बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती है।
विज्ञापन


सीढ़ियों और छत पर भी थे खून के निशान
योगेंद्र ने बताया कि पुलिस ने घर में जांच पड़ताल की तो सीढ़ियों और छत पर भी खून टपकने के निशान मिले। आशंका जताई जा रही थी कि हमलावरों में से भी किसी को चोट लगी होगी और उसका खून सीढ़ियों पर टपका है। इसके थोड़ी देर बाद मृतका का एक रिश्तेदार वहां पहुंचा तो उसके खून से सने कपड़े देखकर अन्य रिश्तेदारों को शक हुआ। उसके हाथ में भी कटने के निशान थे और लंगड़ा कर चल रहा था। पूछने पर उसने बताया कि रात को करीब डेढ़ बजे वह यहां आया था। उसने सुनीता शर्मा से पैसे लेने थे। इस दौरान बदमाशों ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। जान बचाकर वह छत पर भागा और वहां से नीचे कूद गया, जिससे उसके पैर में भी चोट लगी। सुनीता के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि इस युवक व उसके परिवार से सुनीता शर्मा के परिवार से काफी समय से अनबन चली आ रही है। ऐसे में मामला संदिग्ध है। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीन डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम
थाना भूपानी प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल शहीद ने बताया कि मामला संगीन होने के कारण पुलिस ने तीन डॉक्टरों के बोर्ड से मृतका सुनीता शर्मा का पोस्टमार्टम करवाया है। महिला के शरीर पर चाकू से गोदने के कई निशान है। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने बहुत ही गुस्से में हमला किया है। हालांकि, अभी कुछ कहना बहुत जल्दी होगी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed