फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी सेक्टर-7-10 मार्केट

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी सेक्टर-7-10 मार्केट

Tue, 24 Jul 2018 09:56 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी सेक्टर-7-10 मार्केट
एक गुट ने दूसरे पर की फायरिंग, चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। पुरानी रंजिश के कारण बदमाशों ने सेक्टर-7-10 की मार्केट में चार युवकों पर लाठी, डंडों व हथौड़े से हमला कर कर दिया। बदमाशों ने बाजार में दहशत फैलाने के लिए कई बार हवाई फायरिंग भी किया। इनमें से तीन को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से इन्हें रेफर कर दिया है। घायल चौथा युवक किसी अन्य अस्पताल में भर्ती है। सेक्टर-सात थाना पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम सेक्टर-7-10 मार्केट में शिव स्वीट हाउस के पास दो गुटों में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावर नवादा गांव के थे और उन्होंने कार सवार मच्छगर निवासी बंटी, शेरू, तारिफ व अंतू पर पुरानी रंजिश के चलते लाठी, डंडे, लोहे की रॉड व हथौड़ों से हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। प्रारंभिक सूचना के अनुसार पीड़ितों में किसी को गोली लगने की भी सूचना है, मगर अभी पुलिस इससे इंकार कर रही है। पुलिस हवाई फायरिंग की बात कह रही है। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तारिफ, शेरू व बंटी को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से इनको गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया है। अंतू किसी अन्य निजी अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच तीन-चार दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed