{"_id":"5b0405ce4f1c1bea408b6f3e","slug":"51526990286-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आ पिज्जा कार्नर संचालक ने नहर में कूद कर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आ पिज्जा कार्नर संचालक ने नहर में कूद कर आत्महत्या की
Updated Tue, 22 May 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर नहर में कूदा
फरीदाबाद। सूदखारों की प्रताड़ना से तंग आकर पिज्जा कॉर्नर चलाने वाले राम नोनिहाल (50) ने सोमवार शाम को सेक्टर-17 पुल से आगरा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। काफी तलाश के बाद मंगलवार सुबह पुलिस के गोताखोरों ने शव नहर से निकाला। मृतक की पत्नी की शिकायत पर थाना खेड़ीपुल पुलिस ने दो फाइनेंसरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसआरएस रॉयल हिल्स सेक्टर-87 निवासी सुमन नोनिहाल ने खेड़ीपुल थाने में दर्ज करवाए मामले में बताया कि उनके पति राम नोनिहाल का एनआईटी एक मार्केट में पिज्जा कॉर्नर था। अपना काम चलाने के लिए उन्होंने कुछ समय पहले अजरौंदा चौक स्थित न्यू अम्बे मोटर्स के मालिक कुमार से चार लाख रुपये उधार लिए थे। इसकी एवज में उन्होंने कुमार के पास अपने तीन ब्लैंक चेक रखवाए हुए थे। सुमन नोनिहाल का आरोप है कि उनके पति ने न्यू अम्बे मोटर्स के संचालक कुमार के पूरे पैसे लौटा दिए थे। इसके बावजूद कुमार ने उनके चेक वापस नहीं लौटाए। इसी तरह राम नोनिहाल ने एनआईटी एक के ब्लॉक कल्याण सिंह चौक स्थित फाइनेंसर अमर बजाज से भी तीन लाख रुपये तीन प्रतिशत के ब्याज पर ले रखे थे। मगर बाद में अमर बजाज उनके पति से पांच प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मांगने लगा। इस कारण उनके पति काफी परेशान थे। सुमन नोनिहाल का आरोप है कि अमर बजाज ने उनके पति की दुकान के कागज भी ले रखे थे और कुछ खाली कागजों पर साइन करवा रखे थे। वह रोज अपने लड़कों को दुकान पर भेजकर रुपये देने के लिए तंग कर रहा था। इससे परेशान होकर सोमवार शाम को उनके पति ने सेक्टर-17 पुल से आगरा नहर में छलांग लगा ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नहर से निकाल कर बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खेड़ीपुल पुलिस ने महिला की शिकायत पर अमर बजाज व कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।