{"_id":"5aeb462a4f1c1b3c0a8b7cfe","slug":"41525368362-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के बाहर युवक ने कार में बैठ किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के बाहर युवक ने कार में बैठ किया आत्मदाह का प्रयास
Updated Thu, 03 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के बाहर युवक ने आत्मदाह का प्रयास
फरीदाबाद। पत्नी के दहेज के मामले में फंसाने की धमकी के बाद से परेशान एक युवक ने बृहस्पतिवार को सारन थाने में शिकायत देने के बाद आत्मदाह का प्रयास किया। समय रहते मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुजेसर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के अनुसार, पर्वतीया कॉलोनी निवासी गौरव सारन थाने पहुंचा और उसने थाने में एक शिकायत दी। शिकायत में पत्नी सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर परेशान करने व दहेज के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने की बात लिखी थी। शिकायत देने के बाद वह थाने से बाहर आया और अपनी कार पर पेट्रोल डाल कर उसमें आग लगा दी और अंदर बैठ गया। कार में आग लगने का शोर मचते ही थाने से पुलिसकर्मी बाहर आए और उसमें युवक को बैठा देख उन्होंने उसे खींच कर बाहर निकाला। पुलिस कर्मियों ने कार में लगी आग को भी बुझाया। चूंकि सारन थाने के बाहर का इलाका मुजेसर थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए युवक को मुजेसर पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गौरव का मेडिकल कराकर पता किया जाएगा कि वह दिमागी रूप से ठीक है या नहीं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।