फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मोबाइल शोरूम की छत उखाड़ चोरों ने सवा दो लाख रुपये नकद व मोबाइल फोन उड़ाए

मोबाइल शोरूम की छत उखाड़ चोरों ने सवा दो लाख रुपये नकद व मोबाइल फोन उड़ाए

Sat, 04 Nov 2017 07:10 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल शोरूम की छत उखाड़ चोरों ने सवा दो लाख रुपये नकद व मोबाइल फोन उड़ाए

विज्ञापन
मोबाइल शोरूम की छत उखाड़ सवा दो लाख नकद व मोबाइल चोरी

बल्लभगढ़। बस अड्डा मार्केट स्थित एक मोबाइल शोरूम की छत उखाड़कर शुक्रवार रात चोर वहां से करीब सवा दो लाख रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। मोबाइल शोरूम में चोरी की यह दूसरी वारदात है। दो माह पहले भी चोरों ने शोरूम को अपना निशाना बनाया था। घटना के बाद से व्यापारियों में रोष है। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
बस अड्डा मार्केट में ओमप्रकाश छाबड़ा की छाबड़ा कम्युनिकेशन नाम से मोबाइल शोरूम है। शुक्रवार रात को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सारा सामान फैला हुआ था। पता चला कि चोर छत उखाड़ कर दुकान में दाखिल हुए। दुकान मालिक ओमप्रकाश ने बताया कि चोर उनकी दुकान से करीब दो लाख बीस हजार रुपये व करीब दो लाख रुपये के मोबाइल चोरी करके ले गए हैं। सूचना मिलते ही चावला कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने खोजी कुत्तों को मौके पर बुलाया, लेकिन थोड़ी दूर जाकर लौट आया। चोरी की सारी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकान मालिक ने बताया कि इससे पहले भी चोरों ने 20 सितंबर को उनकी दुकान की छत उखाड़ कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने तब भी मामला दर्ज किया था, मगर आज तक उस घटना का कोई खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन


लेंटर के साथ डाला था लोहे का जाल
छाबड़ा कम्यूनिकेशन में दो माह पहले भी चोरों ने छत उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस पर दुकान मालिक ओमप्रकाश छाबड़ा ने दोबारा इस तरह की घटना से बचने के लिए लेंटर के साथ करीब सौ किलो वजनी लोहे का जाल भी लगाया था। मगर वो भी चोरों को रोक नहीं पाया और दो माह में छाबड़ा कम्यूनिकेशन में शुक्रवार रात को दूसरी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed