{"_id":"5b7ad43342c792464e176677","slug":"31534776371-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों को बेहोश कर ई-रिक्शा लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालकों को बेहोश कर ई-रिक्शा लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 20 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
चालकों को बेहोश कर ई-रिक्शा लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
- लूटा गया एक ई-रिक्शा, दो बैट्री और पांच हजार रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने ई रिक्शा चालकों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे लूटा गया एक ई-रिक्शा, दो बैट्री और पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी बाईपास रोड पर चलने वाले ई-रिक्शा चालकों को अपना निशाना बनाते थे।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप मोर ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उनकी टीम ने आरोपियों को एनएचपीसी चौक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम पते लाल कुंआ, दिल्ली निवासी निजाम, भजनपुरा दिल्ली निवासी अख्तर शाह व गौतमपुरी दिल्ली निवासी नरेंद्र कुमार बताए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये लोग रात के समय बाईपास रोड पर ई-रिक्शा चालकों को अपना शिकार बनाते थे। ई रिक्शा किराए पर बुक करके किसी सुनसान जगह पर ले जाते और वहां चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला देते थे। नशा होने के बाद वह चालक को वहीं फेंक कर उसका रिक्शा और पैसे लूट कर फरार हो जाते थे। रविवार रात को भी तीनों यहां वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इंस्पेक्टर मोर के अनुसार आरोपियों ने फरीदाबाद में दो और मंगोलपुरी दिल्ली में एक घटना को अंजाम देने की बात कबूली है। मंगोलपुरी की घटना के बारे में दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया है। तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।