{"_id":"5b7ac17442c7924650408a02","slug":"21534771572-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम कर्मचारी से 57 हजार रुपये ठग ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोरूम कर्मचारी से 57 हजार रुपये ठग ले गए बदमाश
Updated Mon, 20 Aug 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
शोरूम कर्मचारी से 57 हजार रुपये ठग ले गए बदमाश
फरीदाबाद। एनआईटी-पांच स्थित एचडीएफसी बैंक में रुपये जमा करवाने आए एक शोरूम के कर्मचारी से दो लोगों को 57 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले युवक को दो लाख रुपये की गड्डी दिखाई और फिर उसे कागज की गड्डी थमा कर रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलने पर थाना एनआईटी व क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एनआईटी एक बाल भवन के सामने कपड़ों के शोरूम पर कार्यरत राज सिंह दोपहर को करीब एक बजे रुपये जमा करवाने के लिए एनआईटी-पांच स्थित एचडीएफसी बैंक में आया था। राज सिंह ने बताया कि रुपये जमा करवाने के दौरान उसके पीछे खड़े दो लोगों ने बातचीत करनी शुरू कर दी। इनमें से एक दिव्यांग था। उसने राज सिंह से कहा कि उसे कुछ कागज फोटोस्टेट करवाने हैं, मगर उसे दुकान नहीं पता। इस पर वह उसके साथ बैंक वाली रोड पर घूमा, मगर यहां कोई दुकान नहीं मिली। इस पर वह वापस आ गए। बैंक में जाने से पहले उस व्यक्ति ने कहा कि उसे दो लाख रुपये जमा करवाने हैं। मगर अभी जरूरी काम से कहीं जा रहा है तो वह उसके दो लाख रुपये पकड़ ले। उस दिव्यांग व्यक्ति ने रुमाल में लपेटे हुए उसे एक दो लाख रुपये की गड्डी भी दिखाई। साथ ही उसने कहा कि वह अपने 57 हजार रुपये उसे दे दे और उसके दो लाख रुपये में से रुपये जमा करवा दे, बाकी रकम वह लौट कर उससे ले लेगा।
राज सिंह उसके झांसे में आ गया और उसने 57 हजार रुपये उस व्यक्ति को थमा दिए। रुपये लेने के बाद वह व्यक्ति वहां से चला गया। बैंक के गेट पर ही राज सिंह ने उन दो लाख में से अपने 57 हजार रुपये अलग करने के लिए गड्डी निकाली तो उसके होश उड़ गए। रुमाल में रखी गड्डी के ऊपर दो हजार रुपये का नोट रखा था और उसके नीचे कागज के टुकड़े थे। उसने इसकी सूचना बैंक प्रबंधन के अलावा शोरूम मालिक व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना एनआईटी प्रभारी अर्जुन सिंह व क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी है।