{"_id":"5b81841542c792464c73df51","slug":"191535214613-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन के साथ तीन नाइजीरियन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन के साथ तीन नाइजीरियन गिरफ्तार
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पांच लाख की हेरोइन के साथ तीन नाइजीरियाई गिरफ्तार
- आरोपी नहीं दिखा पाए यहां रहने संबंधी पुख्ता दस्तावेज
- नाकेबंदी के दौरान पुलिस नाका तोड़कर भागने का किया प्रयास
- जांच के दौरान पुलिस ने एक लाख रुपये और नशीला पदार्थ तोलने का कांटा भी मिला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
क्राइम ब्रांच एनआईटी ने शुक्रवार रात को तीन नाइजीरियाई नागरिकों को 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का चेकिंग देखकर आरोपियों ने नाका तोड़कर भागने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने पकड़ लिया। जांच करने पर उनके पास हेरोइन के अलावा एक लाख रुपये, नशीला पदार्थ तोलने का छोटा कांटा व सात मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने तीनों से पासपोर्ट वीजा दिखाने को कहा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से बरामद हेरोइन की कीमत पांच लाख रुपये है।
शुक्रवार रात को जिला पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया था। इस दौरान पूरी रात पुलिस शहर में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच करती है। रात को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम सूरजकुंड रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दिल्ली की तरफ से काले रंग की एक कार तेजी से आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी। इस पर पुलिस से बैरीकेड अड़ाया तो उसे भी तोड़कर भागने का प्रयास किया। मगर पुलिस कार को रोकने में कामयाब हो गई। कार में विदेशी नागरिक सवार थे। पुलिस ने तीनों को कार से उतारकर उनकी जांच की तो पुलिस को उनके पास से नशीला पदार्थ हेरोइन, एक लाख रुपये, नशीला पदार्थ तोलने का कांटा व सात मोबाइल फोन मिले।
पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम नाइजीरियाई निवासी इकाना, ऑस्टिन व यूसुफ सानी उर्फ सन्नी बताया। तीनों यहां दिल्ली में रहते हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने तीनों से उनके पासपोर्ट व वीजा मांगे तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सूरजकुंड थाने में नशा निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।