फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बाईपास रोड पर दो किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

बाईपास रोड पर दो किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 10 Apr 2018 04:55 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
बाईपास रोड पर दो किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
दो किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने गश्त के दौरान सोमवार शाम को बाईपास रोड पर दो किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गांजा लेकर जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर कार वापस मोड़ ली। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली तो उसकी गाड़ी में से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई अनूप सोमवार शाम को खेड़ीपुल के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक लाल रंग की कार दिल्ली की तरफ जाने के लिए मुड़ी, मगर थोड़ा आगे पुलिस टीम को देख कार सवार युवक ने गाड़ी को वापस मोड़ लिया। पुलिस को उस पर शक हुआ और उन्होंने उसे भाग कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम फ्रेंड्स कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद निवासी गौरव महेश्वरी बताया। पुलिस ने उसकी कार की तलाशी ली तो डिग्गी में एक प्लास्टिक की थैली में से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर वजन करवाया तो वह करीब दो किलो था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ खेड़ीपुल थाने में मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को भी पुलिस ने बाईपास रोड से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया था। युवक ने पुलिस को देखकर थैली में रखा गांजा ग्रीन बेल्ट पर फेंक दिया था और भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने दबोच लिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed