फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   अरावली में अवैध खनन कर रहे माफिया के खिलाफ मामला दर्ज

अरावली में अवैध खनन कर रहे माफिया के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 30 Oct 2018 06:48 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
अरावली में अवैध खनन कर रहे माफिया के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव लकड़पुर में अवैध रूप से खनन कर रहे लोगों के खिलाफ विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। दो दिन पहले अधिवक्ता एलएन पाराशर ने यह मुद्दा उठाया था। खबर छपने के बाद सक्रिय हुए अधिकारियों ने जांच के बाद जमीन मालिक गांव लकड़पुर निवासी धर्मवीर के खिलाफ थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज करवाया है।
अधिवक्ता एलएन पाराशर ने दो दिन पहले एक प्रेस नोट जारी कर बताया था कि अरावली में भूमाफिया अवैध खनन कर उसे खोखला करने में लगा हुआ है। पहाड़ में अवैध खनन प्रदूषण का भी कारण बन रहा है। अखबारों में खबर छपने के बाद खनन विभाग के सहायक अभियंता संजय सिंभरवाल ने बड़खल तहसील के नायब तहसीलदार व अन्य स्टाफ के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि जहां खनन हो रहा है वह जमीन लकड़पुर निवासी धर्मवीर की है। धर्मवीर को विभाग ने एक परमिट जारी कर रखा है, मगर जिस क्षेत्र के लिए परमिट जारी किया गया है, उसकी बजाय वह दूसरे क्षेत्र में खनन कर रहा था।
विज्ञापन

मौके पर दो मशीनों के अलावा डंपर आदि खड़े थे। मशीन से खनन कर डंपर में पत्थर भरे जा रहे थे। थाना सूरजकुंड पुलिस ने धर्मवीर सहित मशीन के मालिक व डंपर मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी आदेश की अवहेलना करना और खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed