फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पत्नी की बेवफाई से तंग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

पत्नी की बेवफाई से तंग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Fri, 07 Sep 2018 07:56 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की बेवफाई से तंग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
पत्नी की बेवफाई से तंग व्यक्ति ने लगाई फांसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पत्नी की बेवफाई से तंग आकर डबुआ कॉलोनी में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें उसने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और उसकी भाभी की वजह से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। हालांकि मृतक के परिजनों ने तीन और लोगों के नाम भी एफआईआर में दिए हैं। थाना सारन पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है।

डबुआ कॉलोनी निवासी राजेश उर्फ रिंकू (36) ऑटो चलाता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी मनीषा उसे छोड़कर चली गई और डबुआ में ही रहने वाले सुनील के साथ रहने लगी। रिंकू ने अपनी पत्नी को कई बार वापस आने के लिए कहा, मगर वह नहीं मानी। इससे परेशान होकर उसने बुधवार रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी पत्नी मनीषा, सुनील व सुनील की भाभी मुन्नी उर्फ अंजू से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। पुलिस ने रिंकू की मां पुष्पा देवी की शिकायत पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया। इसमें पुष्पा देवी ने उक्त तीनों के अलावा मुन्नी के पति पप्पू, मनीषा के भाई अभिनंदन व मकान मालिक मनोज भाटी पर भी रिंकू को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में उनके भी नाम शामिल कर लिए है। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मौके से मिले सुसाइड नोट को जांच के लिए फोरेंसिक लैब, मधुबन भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed