{"_id":"5ad8d1274f1c1b87028b56bd","slug":"151524158759-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी के बच्चे ने सहपाठी से की गंदी बात!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्सरी के बच्चे ने सहपाठी से की गंदी बात!
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सरी छात्र पर सहपाठी से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो में एफआईआर
फरीदाबाद। थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूल की नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। जांच में पता चला कि दुष्कर्म के आरोपी की उम्र भी साढ़े तीन साल ही है।
सूरजकुंड थाना क्षेत्र में रहने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची एक नामी स्कूल की नर्सरी कक्षा की छात्रा है। बुधवार दोपहर को स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब बच्ची घर पहुंची तो उसने अपनी मां को बताया कि उसके गुप्तांग में दर्द हो रहा है। बच्ची की मां ने जब उसको देखा तो उसके गुप्तांग में खरोंच के निशान थे, जिसे देखकर उसकी मां घबरा गई। उन्होंने बच्ची से पूछा कि चोट कैसे लगी तो उसने बताया कि एक भइया ने धक्का दे दिया था और उससे चोट लगी। बच्ची की मां ने दुष्कर्म की आशंका जताते हुए अज्ञात स्कूली छात्र के खिलाफ सूरजकुंड थाने में तहरीर दी। बच्ची का मामला होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही मामला दर्ज कर उसमें 6 पॉक्सो एक्ट लगा दिया।
बृहस्पतिवार को पुलिस स्कूल में जांच करने पहुंची और बच्चों से बात की। इस दौरान बच्ची से महिला पुलिसकर्मी ने भइया के बारे में पूछा तो उसने अपनी क्लास में ही बैठे एक बच्चे की तरफ इशारा कर दिया, जिस पर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस का कहना बच्ची की मां ने जो आरोप लगाए थे उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया था। एफआईआर अज्ञात में दर्ज की गई थी। अब गहन पड़ताल की जा रही