{"_id":"5ab7daa74f1c1bc3758b76bc","slug":"151521998503-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार झपटमार युवक का मोबाइल छीन फरार हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार झपटमार युवक का मोबाइल छीन फरार हुआ
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झपटमार ने छीना मोबाइल
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त अमिताब ढिल्लों की सख्ती के बावजूद शहर में बाइक सवार झपटमारों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बाइक सवार झपटमार ने सेक्टर सात निवारी कृष्ण कुमार को शुक्रवार रात अपना निशाना बना डाला। कृष्ण कुमार के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह दूध का पैकेट लेने सेक्टर सात की मार्केट आए थे। पैकेट खरीदने के बाद पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक दोस्त की कॉल आई तो मोबाइल पर बातें करते हुए जा रहे थे। मार्केट से कुछ ही दूर पहुंचे होंगे कि पीछे से बाइक पर सवार एक युवक आया और उनके हाथ से महंगा स्मार्ट फोन झपट कर भाग निकला। सड़क पर कम प्रकाश होने की वजह से वह बाइक का नंबर भी नहीं नोट कर सके। एसएचओ सेक्टर सात ने बताया कि केस दर्ज कर बाइक सवार झपटमार की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। ब्यूरो