फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पशु तस्करी मामला: पुलिस को शमसू के बयान का इंतजार-Business

पशु तस्करी मामला: पुलिस को शमसू के बयान का इंतजार-Business

Sat, 10 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करी मामला: पुलिस को शमसू के बयान का इंतजार
विज्ञापन

फतेहपुर तगा गांव के पास शुक्रवार तड़के एक पिकअप में दो सांड और दो गाय मिलने के मामले में पुलिस ने गो संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पिकअप से घायल हालत में मिले शमसू निवासी टिकरी खेड़ा से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी लेगी। फिलहाल पुलिस उसके बयान देने लायक होने का इंतजार कर रही है। शमसू के सिर में गोली लगी है, गोली का छर्रा या किसी नुकीली चीज से वह घायल हुआ है अभी यह भी निश्चित नहीं हो पाया है। डॉक्टरों का एक दल इसकी जांच कर रहा है।

इधर पुलिस ने पूर्व सरपंच लालू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास का भी केस दर्ज किया है। लालू के मुताबिक शुक्रवार तड़के वह सैर के लिए निकले थे। उन्होंने सड़क पर एक बिना टायर की पिकअप रिम पर दौड़ते हुए देखी इसके पिछले भाग में गायें लदी थीं। उन्होंने अनुमान लगाया कि तस्कर गाय चुरा कर ले जा रहे हैं। उन्होंने तुरंत ही ग्रामीणों की मदद से गाड़ी को घेर लिया। आरोप है कि गाड़ी में से तस्कर निकल कर भागने में सफल रहे। गाड़ी के केबिन में तस्करों का एक साथी घायल हालत में पड़ा था, उसके सिर में गोली लगी थी। अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार कर उसकी हत्या का प्रयास किया था। मामले की जांच कर रहे सिकरौना चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक की पहचान शमसू निवासी टिकरी खेड़ा के रूप में हुई है। पशु तस्करी में पिकअप में और कौन लोग बैठे थे, शमसू के ठीक होने पर उससे पूछताछ की जाएगी। उसके बयान के आधार पर अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टर अभी यह तय नहीं कर पाए हैं कि शमसू के सिर में गोली लगी है या गोली का छर्रा धंसा है या किसी नुकीली चीज से चोट लगी है। डॉक्टर इसकी जांच कर रहे हैं, फिलहाल शमसू खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed