फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   लूट झपटमारी के सात आरोपी गिरफ्तार

लूट झपटमारी के सात आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 May 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
लूट झपटमारी के सात आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
लूट और झपटमारी के सात आरोपी गिरफ्तार
- आरोपियों से पांच देसी कट्टे, छह राउंड व वारदात में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लूट, झपटमारी, हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम की वारदात में शामिल सात बदमाशों को पुलिस की अपराध जांच शाखा सेक्टर-30 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे पांच देसी कट्टे, छह राउंड व वारदात में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। इनसे कई और वारदात सुलझने की उम्मीद है।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी निरीक्षक संदीप मोर ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी टीम ने सात युवकों को अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियार के साथ काबू किया। पकड़े गए युवकों में गांव नरहावली निवासी विपिन, असवाटी निवासी अमित, पन्हैड़ा खुर्द निवासी गुलशन उर्फ सुक्का, हरीश, नरहावली निवासी रविंद्र उर्फ भोलू, जवाहर सिंह और सागर शामिल हैं। सभी आरोपी शहर में किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। पूछताछ के दौरान पता चला है कि पकड़े गए बदमाशों ने लूट, छीनाझपटी, अपहरण, मारपीट व हत्या के प्रयास की करीब सात वारदात को थाना छायंसा क्षेत्र में अंजाम दे रखा है। इसके अलावा कई अन्य थाना क्षेत्रों में भी आरोपियों ने वारदात कर रखी हैं। इनमें ये अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बचे हुए थे। पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो उन्होंने वारदात करना कबूल किया। पुलिस सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इनसे कई अन्य वारदातों को सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed