फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पति ने बेरहमी से गला काटकर की पत्नी की हत्या, फरार

पति ने बेरहमी से गला काटकर की पत्नी की हत्या, फरार

Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पति ने बेरहमी से गला काटकर की पत्नी की हत्या, फरार
पति ने बेरहमी से गला काटकर की पत्नी की हत्या, फरार
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन फील्ड कॉलोनी में शनिवार को एक महिला की उसके पति बड़ी ही बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी। निर्ममता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हत्या के बाद आरोपी ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया और फरार हो गया। मृतका के परिजनों के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था और इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मूलरूप से आश्रम, दिल्ली निवासी संजीव कौशिक दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत है। संजीव कौशिक करीब 15 दिन पहले ही पत्नी अंजू व बेटे मनन के साथ ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रहने आए थे। शुक्रवार को ही उनका बेटा पड़ोस में रहने वाले अपने ताऊ के घर गया हुआ था। शनिवार सुबह संजीव कौशिक अपने भाई के घर गए और बेटे से मिले। उनके हाथ में एक बैग था। बेटे मनन ने बैग के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि इसमें कपड़े हैं, जोकि वे धोबी को देने जा रहे हैं। दोपहर को करीब एक बजे मनन अपने घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा बंद है। इस पर उसने आसपड़ोस में अपनी मां के बारे में पता किया तो उनका कुछ पता नहीं चला। पिता का फोन मिलाया गया तो वह भी बंद था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड कॉलोनी चौकी प्रभारी के अनुसार मौके पर पहुंच कर उन्होंने दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो दंग रह गए। बेडरूम महिला की लाश पड़ी थी और उसका सिर काट कर धड़ से अलग किया हुआ था। फर्श पर खून ही खून बिखरा हुआ था। घटना की सूचना आला अधिकारियों, क्राइम ब्रांच व फोरेंसिक टीम को दी गई। जांच के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करता था पत्नी पर शक
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी संजीव अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे उसका किसी से बातचीत करना पसंद नहीं था। इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। कई बार अंजू के मायके वालों ने भी संजीव को समझाया था, मगर वह किसी की नहीं सुनता था। पुलिस के अनुसार संभवतया शनिवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा और संजीव ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या सुबह 9.30-10 बजे के आसपास हुई होगी।


गुमराह करने के लिए फेंकी कैंची
पुलिस ने महिला के शव के पास एक कैंची बरामद की है। मगर उस पर न तो खून लगा हुआ है और ही अंगुलियों के निशान हैं। पुलिस का मानना है कि जिस तरह से गला काट कर हत्या की गई कैंची से वो संभव भी नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि शातिर दिमाग संजीव ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटनास्थल पर कैंची फेंक दी और हत्या में प्रयुक्त हथियार लेकर फरार हो गया। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed