फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   12th student committed suicide in faridabad

मां-बाप का इकलौते बेटे ने ट्रेन से कटकर दी जान

Tue, 31 May 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 31 May 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
12th student committed suicide in faridabad
- फोटो : Getty
जीआरपी थानाक्षेत्र में ओल्ड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर 12वीं कक्षा के एक छात्र ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


छात्र करीब 25 दिन पहले ही गांव से यहां अपने पिता के पास आया था। वह मूलरूप से यूपी के बांदा जिला के गांव बसेरा का रहने वाला था। बसेरा गांव जिला बांदा निवासी राम बहादुर यहां नहरपार स्थित भारत कॉलोनी में रहते हैं और गार्ड की नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


उनका बीस साल का बेटा रोहित इस बार 12वीं कक्षा का छात्र था और करीब 25 दिन पहले ही उनके पास रहने आया था। बताया जाता है कि वह रविवार को बैग लेकर बल्लभगढ़ के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे वह ओल्ड रेलवे स्टेशन पहुंच गया और मथुरा साइड की ओर अंधेरे में प्लेटफार्म नंबर तीन के  ट्रैक से गुजरने वाली किसी ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी पोरस कुमार ने बताया कि उसके बैग में मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान हो पाई।


उन्होंने बताया कि रोहित अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उससे छोटी दो बहनें हैं। उसने आत्महत्या जैसे कदम क्यों उठाया, कुछ पता नहीं चल पाया है। उसके पिता भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed