{"_id":"5c7bd678bdec22739d538fad","slug":"121551619704-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में मिले मोबाइल फोन, सुल्फा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में मिले मोबाइल फोन, सुल्फा
विज्ञापन
जेल में मिले मोबाइल फोन, सुल्फा
बल्लभगढ़। नीमका स्थित जिला जेल में शनिवार को एक पोटली मिलने से हड़कंप मच गया। जांच करने पर पोटली में छह मोबाइल फोन, सुल्फा, चार्जर और बैट्री थी। जेल उपाधीक्षक सचिन कुमार की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेल उपाधीक्षक सचिन कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह जेल में नियमित गश्त के दौरान कर्मचारियों ने जेल के पिछली तरफ की दीवार के पास एक पोटली देखी। पोटली को कब्जे में लेकर जांच की गई तो उसमें अच्छी तरह से पैक करके मोबाइल फोन व अन्य सामान जेल के अंदर फेंका गया था। पोटली में छह मोबाइल फोन, उनकी बैट्री, पांच चार्जर, एक बैट्री अलग से और एक पैकेट में कुछ पाउडर सा था। उसकी जांच की गई तो पता चला कि वह सुल्फा है। इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो