{"_id":"59a2fbf64f1c1b8c6b8b488c","slug":"11503853558-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोरिया के नागरिकों से बैग झपटने के मामले को सुलझाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दक्षिण कोरिया के नागरिकों से बैग झपटने के मामले को सुलझाया
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी नागरिकों से बैग झपटने के मामले में चार गिरफ्तार
विदेशी नागरिकों से हैंड बैग झपटने के मामले को जीआरपी ने सुलझा दिया है। महाकौशल एक्सप्रेस में दक्षिण कोरिया के नागरिकों से पिछले दिनों झपटमारी की घटना हुई थी। फरीदाबाद जीआरपी ने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड से चार बदमाशों को पकड़ा है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने वारदात को कबूल कर लिया है। बदमाशों के पास से पासपोर्ट, एक मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इन चारों को अदालत ने न्यायिक हिरासत भेज दिया है। जीआरपी ने बताया कि कोसीकलां स्टेशन पर तैनात जीआरपी को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। आरोपी बल्लभगढ़ के पटेल नगर निवासी रोहित, दीपक, बड़कल में किराए पर रहने वाला बिट्टू बहादुर और एनआईटी के 5 नंबर बी ब्लॉक निवासी बॉबी शामिल है। चारों की उम्र 19 से 20 वर्ष के करीब बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों बदमाशों ने कोसी स्टेशन पर खड़ी महाकौशल एक्सप्रेस में सवार 2 विदेशी नागरिकों से हैंडबैग छीन लिया था। जिसकी शिकायत दक्षिण कोरिया के नागरिकों ने फरीदाबाद जीआरपी में दर्ज कराई थी। जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को कोसी जीआरपी के पास भिजवा दिया। फरीदाबाद जीआरपी ने चारों बदमाशों को शनिवार को पकड़ लिया।
जीआरपी थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि 4 युवक फरीदाबाद स्टेशन यार्ड में ट्रेनों में लूटपाट और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के बाद एसआई डूंगर सिंह, एसआई ओमप्रकाश, एएसआई सुभाष, एएसआई राजेश्वर, महिला हेड कांस्टेबल सुदेश, गजराज, महेश को टीम में शामिल किया। टीम ने रात 2 बजे फरीदाबाद स्टेशन यार्ड में सीमेंट गोदाम को चारों तरफ से घेर लिया। टीम ने टॉर्च के सहारे सीमेंट गोदाम में प्रवेश किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी बॉबी नामक अभियुक्त से विदेशियों का हैंडबैग बरामद किया।