फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार

पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार

Thu, 02 May 2019 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार

विज्ञापन
पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार
बल्लभगढ़। तिरखा कॉलोनी में एक महीने पहले पत्नी के हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां सेउसे जेल भेज दिया।

मूलरूप से भागलपुर, बिहार निवासी संजय अपनी पत्नी सुनीता के साथ तिरखा कॉलोनी में रहता था। संजय एक कंपनी में नौकरी करता था। छह अप्रैल 2019 को उसने पत्नी सुनीता की हत्या चाकू से वार कर व पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने खुद को भी चोट मारकर घायल कर लिया था, जिस कारण उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मौके से खून से सना एक पत्थर और चाकू बरामद किया था। थाना शहर प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पत्नी के मायके वालों की शिकायत पर संजय के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को उसके सफदरजंग अस्पताल में भर्ती होने का पता चला तो अस्पताल में पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगा दी गई। बुधवार को संजय को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed