फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दे आठ लाख मांगे, पकड़ी गई

दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दे आठ लाख मांगे, पकड़ी गई

Mon, 10 Dec 2018 07:55 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दे आठ लाख मांगे, पकड़ी गई
दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दे आठ लाख मांगें, पकड़ी गई
विज्ञापन

फरीदाबाद। दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर युवक से 8 लाख रुपये मांग रही महिला को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

बल्लभगढ़ महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सविता रानी ने बताया कि आदर्श नगर निवासी एक युवक ने थाने में शिकायत दी थी कि रजनी नाम की एक महिला उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की मांग कर रही है। रजनी ने अप्रैल 2018 में इस युवक के खिलाफ महिला थाने में छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। पीड़ित के अनुसार रजनी ने तीन लाख रुपये लेकर छेड़खानी का यह मामला वापस ले लिया था। एक माह पूर्व ही उसने युवक से दोबारा संपर्क किया और इस बार पंद्रह लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत महिला थाने में की थी। पुलिस के कहने पर युवक ने रजनी से फोन पर बात कर मोलभाव किया। अंत में आठ लाख रुपये पर बात बनी। रजनी ने युवक को बल्लभगढ़ महिला थाने के बाहर रुपये लेकर आने को कहा। रविवार शाम युवक 50 हजार रुपये लेकर निश्चित जगह पर पहुंचा। थोड़ी देर में महिला कार से आई और युवक ने उसे रुपयों की गड्डी पकड़ा दी। महिला ने बाकी रकम जल्द चुकाने वरना जेल भिजवाने की धमकी दी और कार बढ़ाने लगी, इसी दौरान महिला थाने की सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। सविता रानी ने बताया कि रजनी और युवक की दोस्ती कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed