{"_id":"5bffee5dbdec22416d12cc1c","slug":"101543499357-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतीय कालोनी में एटीएम काटने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्वतीय कालोनी में एटीएम काटने का प्रयास
Updated Thu, 29 Nov 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस कटर से एटीएम काटने का प्रयास
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में बुधवार आधी रात के बाद मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटने का प्रयास किया। मगर गश्त करते हुए मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश गैस कटर व छोटा सिलिंडर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सारन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एएसआई अलीमुद्दीन पुलिसकर्मियों के साथ बुधवार रात को इलाके में गश्त कर रहे थे। करीब 3.30 बजे जब टीम गश्त करते हुए सारन रोड पर पहुंची तो वहां एक निजी बैंक के एटीएम के पास दो युवक मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे। पुलिस ने निगरानी के दौरान देखा कि एटीएम के अंदर गैस कटर व छोटा सिलिंडर पड़ा था। अंदर मौजूद एक युवक एटीएम को कटर से काटने का काम कर रहा था, जबकि दोनों युवक बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। तभी वे पुलिस को सामने से आता देख तीनों बाइक पर बैठकर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन वे संकरी गलियों और अंधेरे का फायदा उठा भाग गए। जाते समय वे गैस कटर और सिलिंडर वहीं छोड़ गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने क्राइम ब्रांच को सक्रिय कर बदमाशों को जल्द पकड़ने के आदेश दिए हैं।
एटीएम पर तैनात करें सुरक्षा गार्ड
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पर्वतीय कॉलोनी में एटीएम काटने के प्रयास की घटना के बाद पुलिस आयुक्त ने सभी डीसीपी को आदेश दिए हैं कि वे बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक कर एटीएम बूथ पर सुरक्षा गार्ड तैनात करवाना सुनिश्चित करवाएं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार जो भी नियम कानून हैं, उनकी पालना करवाई जाए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस आयुक्त ने सभी डीसीपी को समय-समय पर एटीएम की जांच करने को भी कहा है।