{"_id":"5bb8f327867a5514ae14b8a4","slug":"101538847527-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो, गिरफ्तार
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो, गिरफ्तार
फरीदाबाद। दिल्ली स्थित एक ब्यूटीपार्लर में काम करने वाली किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाले किशोर ने शिकंजी में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली और वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी हारूण को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अगस्त माह की है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि दिल्ली जाते समय ऑटो में उसका पड़ोसी हारूण मिल गया। रास्ते में उसने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब उसे होश आया तो उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान हारूण ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बना ली। किसी को बताने पर उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। आरोपी ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उससे कुछ कागज पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी हारूण को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो