{"_id":"602809b68ebc3ee91b5c47eb","slug":"covid-19-investigation-camp-will-be-investigated-for-negligence-faridabad-news-noi565503718","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 जांच शिविर में लापरवाही की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 जांच शिविर में लापरवाही की होगी जांच
विज्ञापन
बल्लभगढ़। राजकीय विद्यालय में लगे कोविड-19 जांच शिविर में मिलीं अनियमितताएं प्रशासनिक अधिकारियों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस मामले को लेकर सोमवार को जांच होगी। पता लगाया जाएगा कि किस तरह से विद्यालय में लगने वाले शिविर में विद्यार्थियों को बिठाया गया। बच्चों को जांच में शामिल करते समय संक्रमण के खतरे की ओर क्यों ध्यान नहीं दिया गया।
शुक्रवार को अंबेडकर चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की जांच के लिए कोविड-19 जांच शिविर लगाया गया। यह शिविर एक दिन पहले भी लगाया गया था, लेकिन विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण दूसरे दिन शिविर का आयोजन किया गया।
देखने में आया शिविर में स्वास्थ्य कर्मी बैठे रहे और विद्यार्थियों को जांच में सहयोग के लिए बिठा दिया गया, लेकिन इसमें किसके कहने से मदद ली गई, इस बारे में किसी के पास जवाब नहीं है। जो अब जांच का विषय है कि आखिर बच्चों की मदद की जरूरत क्यों पड़ी।
विज्ञापन
एसडीएम अपराजिता का कहना है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मामला अब संज्ञान में आया है। अब पता लगाया जाएगा और जांच शिविर में जिसकी लापरवाही होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जाकर जांच की जाएगी।