{"_id":"6ad51d17a08f4ad9d60197e7","slug":"conveyed-a-message-of-brotherhood-through-dandavat-parikrama-prostrate-circumambulation-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83124-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दंडवत परिक्रमा से दिया भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दंडवत परिक्रमा से दिया भाईचारे का संदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद में रविवार को 77 साल पुरानी धार्मिक परंपरा दंडवत परिक्रमा श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई गई। श्री महावीर दल दशहरा कमेटी, अखिल भारतीय लैय्या बिरादरी और पंजाबी समाज के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम हनुमान मंदिर, लैय्या बिरादरी से परिक्रमा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयघोषों के बीच निकली परिक्रमा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। रास्ते में विभिन्न समुदायों के लोगों ने परिक्रमा का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रवीण बतरा जोशी, अजय गौड़ और पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पहले मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।