फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cold intensifies after the rains; children and the elderly at risk of pneumonia and asthma.

Faridabad News: बरसात के बाद बढ़ी ठंड, बच्चों और बुजुर्गों को निमोनिया- अस्थमा का खतरा

Sat, 31 Oct 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cold intensifies after the rains; children and the elderly at risk of pneumonia and asthma.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बरसात के बाद मौसम में आए अचानक बदलाव और तापमान में गिरावट ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय सर्दी का एहसास बढ़ गया है। अचानक बढ़ी ठंड के कारण लोगों ने कूलर और एसी बंद कर दिए हैं। वहीं, बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को निमोनिया, अस्थमा, खांसी-जुकाम और बुखार का खतरा अधिक हो गया है।


बीके अस्पताल में ठंड से संबंधित समस्याओं से प्रभावित करीब 70 मरीज रोजाना उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव होने से शरीर को तापमान के अनुरूप ढलने में समय लगता है। ऐसे में खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है। बीके अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि ठंड के कारण सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की परेशानी भी बढ़ सकती है। अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न और खांसी की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed