{"_id":"619d25e8f4be8a38bc6ed82f","slug":"civil-hospital-faridabad-news-noi617467184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में एक घंटे बिजली गुल, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में एक घंटे बिजली गुल, मरीज परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। सिविल अस्पताल बीके में सोमवार देर शाम बिजली की लाइन में फाल्ट आने से करीब एक घंटे बिजली गुल रही। फाल्ट की वजह लाइन में बंदर का चिपक जाना बताया जा रहा है। इस दौरान जनरेटर खराब होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद सप्लाई बहाल होने पर मरीजों ने राहत की सांस ली।
स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम अस्पताल की बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। जांच में पाया गया कि एक बंदर लाइन से चिपक गया है। अस्पताल का जेनरेटर पहले से खराब था, जिस कारण बिजली जाने पर तुरंत बैकअप नहीं मिल सका और अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया। इससे इमरजेंसी व वार्डों में दाखिल मरीजों को परेशानी हुई। परिजन मोबाइल की लाइट जलाकर मरीजों के पास खड़े रहे। एक घंटे बाद बिजली बहाल होने पर मरीजों को राहत मिली, हालांकि इस दौरान कोई गंभीर मामला अस्पताल में नहीं आया था।
अस्पताल प्रबंधक डॉ. राजेश धीमन ने कहा कि अस्पताल में बिजली की तीन मुख्य लाइन आ रही हैं। एक में फाल्ट होने से बिजली कट गई। जेनरेटर सेट के खराब होने की सूचना भी बिजली विभाग को दी गई है, जिससे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच लाइन को ठीक किया। जेनरेटर की खामियों को भी ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
----