फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   civic amenities

तीन दिन की बारिश ने खोली निगम की पोल, पोस्टर लगाकर उड़ाया मजाक-

Thu, 02 Sep 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
फरीदाबाद। शहर में तीन दिन से हो रही बारिश से निगम की पोल खुल गई है। बारिश से सड़कें जर्जर और जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं जलभराव को लेकर किसी ने शहर में कई जगहों पर पोस्टर लगवाएं हैं। अनोखे अंदाज में विरोध जताना में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि ये पोस्टर किसने लगाए। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टर लगाकर विरोध जताने वाले व्यक्ति ने पोस्टर में खुद को केवल स्मार्ट सिटी का नागरिक बताया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। बृहस्पतिवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई। इससे शहर की यातायात व्यवस्था सुबह पूरी तरह ठप हो गई। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह पर हुए जलभराव से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा खराब हालत अजरौंदा चौक, बाटा चौक, सेक्टर-7 वाईएमसीए चौक, डबुआ कॉलोनी और पर्वतिया कॉलोनी 60 फुट रोड और सेक्टर-22 में देखने को मिली। यहां की सड़कें पानी से लबालब रही। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। सड़क के साथ घरों और दुकानों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह से शाम तक लोग घरों और दुकानों से पानी निकालते देखे गए। इस झमाझम बारिश ने सड़कों को तालाब में बदल दिया। इससे सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी परेशानी
बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए। सेक्टर-22 श्मशान घाट के पास, हार्डवेयर चौक, सारन चौक, आयशर चौक, सेक्टर-12 मुख्य सड़क, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के सेक्टर-7 स्थित कार्यालय के सामने व सेक्टर-3 में सड़कों पर गड्ढे बन जाने और पानी भरा होना से हालत ज्यादा खराब है। हार्डवेयर चौक पर सड़क पर गड्ढे होने के कारण दिनभर जाम की स्थित बिनी रही। ट्रैफिक धीमा रहा। चौक पर सुबह के समय के पानी में खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हेड कांस्टेबल सोनू कुमार ने कहा कि बारिश के चौक पर गहरे गड्ढे हो गए है। वाहन चालक गड्ढों में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। इसलिए लोगों को गड्ढों से बचाने के लिए पानी में उतरना पड़ा। किसी तरह यातायात व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया। निगम की टीम ने पानी निकासी की कोशिश की। लेकिन, सीवर ओवरफ्लो होने से वह भी कुछ न कर सके। ट्रैफिक मुंशी मुकेश कुमार ने बाटा चौक पर जलभराव की वजह से लग रहे जाम को पानी में खड़े हो कर खुलवाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों और दुकानों में भरा पानी
मूसलाधार बारिश से डबुआ कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सारन रोड पर पानी निकासी के उचित इंतजाम नहीं होने के कारण पानी घरों और दुकानों में भर गया। बारिश के पानी के साथ सीवर की गंदगी भी घरों में घुस गई। इस कारण दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल हो गया। रातभर लोग बाल्टी और टब के सहारे घरों से पानी निकालते रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे के बाद बारिश रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली।
सोशल मीडिया में छाया पोस्टर मुद्दा
झमाझम बारिश से शहर के विभिन्न इलाकों सहित बड़खल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर व कॉलोनी में लोगों के घरों तक पानी भर गया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल सेक्टरों में पानी भर जाने से लोगों ने अपना नाराजगी भी जाहिर की। एक व्यक्ति ने क्षेत्र में जगह-जगह बिजली के खंभों पर पोस्ट लगा कर नाराजगी जाहिर की। पोस्टर में लिखा है कि धन्यवाद जी, लोकप्रिय विधायिका व सांसद साहब आपके द्वारा जो स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में जगह-जगह पानी से भरी झीलों और गड्ढेदार सड़कों का निर्माण करवाया। आपके इस विशेष कार्य से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। आलम यह है कि अब एक झील नहीं बल्कि यह झीलों का शहर बन गया है। अब रोड पर गड्ढे नहीं गड्ढों पर रोड है। धन्यवाद आपका आम नागरिक स्मार्ट सिटी फरीदाबाद। इस पोस्टर से शहर में हलचल मची हुई है।
वर्जन-
मेरे क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या नहीं है। जो पोस्टर लगे हैं, किसी मानसिक रुप से परेशान व राजनीति से प्रेरित व्यक्ति द्वारा लगवाए गए हैं। - सीमा त्रिखा, विधायक बड़खल

सड़कों पर हुए जलभराव से लोगों को निजात दिलाने के लिए निगम की टीम को सड़कों पर उतारा गया है। जगह-जगह पंप सेट लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बारिश रुकने के बाद गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा। - यशपाल यादव, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed