फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City dwellers played Holi with great enthusiasm, colors and gulal flew

Faridabad News: शहरवासियों ने जमकर खेली होली, उड़े रंग और गुलाल

Sun, 16 Mar 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
City dwellers played Holi with great enthusiasm, colors and gulal flew
मंदिरों में फूलों की होली, सेक्टर और सोसाइटी में भी खेली होली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। देश भर में शुक्रवार को धूमधाम से होली मनाई गई। सुबह से ही लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाए। इसके साथ ही एक-दूसरे को बधाई और मिठाइयां देकर इस उत्सव का आनंद लिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से घरों में गुजिया, पकौड़ी से लेकर कई तरह के व्यंजन बनाकर जमकर रंगों के साथ होली खेली। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर पारंपरिक होली खेली।

इसके साथ ही कई स्थानों पर सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टरों के अलग-अलग मंदिरों में भी होली पर कार्यक्रमों के आयोजन हुए। सेक्टर-28 रघुनाथ मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम और सत्संग किए गए। हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे, बुजुर्ग, जवान सभी होली की मस्ती में थे। इसके अलावा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी खूब जोश देखने को मिला। लोगों ने सभी के घरों में जाकर एक दूसरे को होली का शुभकामनाएं दी और अपने से बड़ो का आशीर्वाद लेकर गुलाल लगाया।
विज्ञापन


होली पर सोसाइटी में लोगों की दिखी एकता

होली के दिन सोसाइटी में भी लोगों में जोश देखने को मिला। निवासियों ने फूलों की और रंगों की होली खेली। होली पर निवासियों ने होली के गानों पर घंटों नृत्य किया। इस दौरान सोसाइटी के सभी निवासियों ने एक साथ होली खेलकर एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर डिस्कवरी पार्क सोसाइटी में रहने वाले अमित गुप्ता ने कहा कि यह त्योहार साल में एक बार आता है इसे प्रेम के साथ मनाना चाहिए। आगमन सोसाइटी में रहने वाले अंकित त्यागी ने बताया कि हर वर्ष पूरी सोसाइटी एक साथ होली मनाती है। ऐसे में सभी निवासियों का मिलना भी हो जाता है। इसके साथ ही पूरी लैवेंडर सोसाइटी में रहने वाले आशीष गौड़ ने कहा कि सभी लोग काफी व्यस्त रहते हैं। होली पर सभी निवासी एक दूसरे के साथ होली खेलकर, पकवान खाकर आनंद लेते हैं। इसके अलावा सेक्टर- 85 डी ब्लॉक और पार्क फ्लोर टू सोसाइटी में भी होली मनाई गई। सोसाइटी के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्कॉन फरीदाबाद ने मनाया चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य दिवस

होली के अवसर पर इस्कॉन मंदिर सेक्टर- 37 और सभी इस्कॉन केंद्रों में एक भव्य उत्सव आयोजित किया गया। मंदिर में उत्सव की शुरुआत सुबह मंगल आरती से हुई, जिसके बाद कीर्तन, प्रवचन, और ताजे अंगूरों से वेदी का विशेष श्रृंगार किया गया। शाम को अभिषेक समारोह संपन्न हुआ और सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर अध्यक्ष गोपेश्वर दास ने कहा हम श्रीकृष्ण के सभी अवतारों का प्राकट्य दिवस मनाते हैं, विशेष रूप से इस अवतार का, जिन्होंने हमें भगवान के प्रेम का वरदान दिया। वे जाति या रंग नहीं देखते और उन्होंने संकीर्तन, नृत्य और कृष्ण प्रसाद के माध्यम से भगवान को प्राप्त करने का सहज, व्यावहारिक और सभी के लिए सुलभ मार्ग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed