{"_id":"618817dabfe777627a338584","slug":"chhath-mahaparv-will-start-from-today-with-nahay-khay-faridabad-news-noi614525670","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व
विज्ञापन
ग्रेटर फरीदाबाद अमोलिक हाईटस में छठ पूजा की तैयारी को लेकर घाट की मरम्मत करते हुए ।
- फोटो : Faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। जिले में चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को शहर में 80 जगह नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत की जाएगी। रविवार को लोगों ने छठ को लेकर खरीदारी की। इससे बाजार में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
पूर्वांचल के मूल निवासियों के साथ स्थानीय लोगों में भी छठ को लेकर उत्साह दिखाई दिया। सोमवार को आयोजित किए जाने वाले छठ महोत्सव की तैयारियों में सामाजिक संस्थाएं भी जुटी रहीं। कई जगह पूजन सामग्री के बाजार सजे और लोगों ने खरीदारी की। सोमवार को लौकी, चावल और चने की दाल के सेवन से छठ पूर्व शुरू होगा। रविवार को घरों को संवारने और मिट्टी का चूल्हा बनाने का भी सिलसिला दिखाई दिया। सोमवार को महिलाएं इसी चूल्हे पर व्यंजन पकाएंगी।
सांस्कृतिक संध्या में जमेगा रंग
पूर्वी सेवा समिति फरीदाबाद की ओर से एसजीएम नगर, सेक्टर-22, सेक्टर-55, 56, सरुरपुर, दयालबाग, सूूरजकुंड में छठ पूजन और सांस्कृतिक संध्या की धूम रहेगी। पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को बौद्ध विहार पार्क में छठ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं, सूरजकुंड में छठ महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रवासी विकास परिषद के ट्रस्टी प्रणव शुक्ला ने बताया कि छठ महोत्सव को लेकर तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
छठ घाट की साफ सफाई
छठ पूजा समाज कल्याण समिति की ओर से नंगला रोड के पास छठ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने रविवार को घाटों की साफ-सफाई की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्वांचल के लोगों के साथ स्थानीय लोग भी छठ पूजा में शिरकत करेंगे।
सेक्टर-22 में छठ की रहेगी धूम
सेक्टर-22 प्राचीन हनुमान मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर की ओर से भी छठ महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इसके अलावा जंगली महादेव मंदिर, सेक्टर-52 में आयोजित किए जाने वाले छठ महोत्सव की तैयारियों में रविवार को संस्था के पदाधिकारी जुटे रहे।