{"_id":"658b12ed68552c4b100cd148","slug":"chetna-naman-yatra-taken-out-in-the-city-on-martyrdom-day-faridabad-news-c-24-1-fb11002-3950-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: शहर में वीर बलिदान दिवस पर निकाली गई चेतना नमन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: शहर में वीर बलिदान दिवस पर निकाली गई चेतना नमन यात्रा
Tue, 26 Dec 2023 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गुरू गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह तथा बाबा फतेह सिंह का मंगलवार को शहर में शहीदी दिवस वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शहर में चेतना नमन यात्रा निकाली गई तथा संकीर्तन का आयोजन किया गया। चेतना नमन यात्रा में शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। कमेटी चौक स्थित श्यामा कुंज से शुरू हुई चेतन नमन यात्रा को विधायक दीपक मंगला ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
चेतना नमन यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों और पुराने जीटी रोड, आगरा चौक, न्यू काॅलोनी रोड से होते हुए न्यू काॅलोनी स्थित गुरुद्वारा में संपन्न हुई। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। व्यापारियों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। यात्रा के दौरान ही ज्ञानी गुरमीत सिंह का रागी जत्था ट्रैक्टर में संकीर्तन करते हुए चल रहा था। यात्रा के गुरुद्वारा पर समाप्त होने के बाद लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला ने कहा कि गुरु गोबिंद गुरु के बेटों फतेह सिंह और जोरावर सिंह को दीवार में जिंदा चुनवा दिया था, लेकिन उनके मुंह से उफ तक नहीं निकली। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर साहिबाजादों का बलिदान दिवस हम आज मना रहे हैं। हमें उनकी शहादत पर गर्व है। ऐसे वीर बलिदानियों के कारण ही आज हम स्वतंत्र देश में रह रहे हैं। उन्होंने उन वीर बाल शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर सरदार महेंद्र सिंह, परमिंद्र सिंह, पिंदर सिंह, डॉ. अनूप सिंह, सरदार दलजीत सिंह, प्रवीण ग्रोवर, हरेंद्र सिंह, अमर सिंह, कुलवंत सिंह, परमजीत सिंह, सतवीर पटेल, अनिल मोहन मंगला, सतीश कौशिश राजेंद्र राणा, स्वतंत्रत गोयल, मोहन सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।