{"_id":"66911940ce30059f630fa77a","slug":"cash-and-gold-jewellery-stolen-from-flat-in-ballabhgarh-crime-in-ncr-2024-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की जुबानी चोरी की कहानी: टूटा हुआ था गेट का ताला... बिखरा था सामान, नगदी समेत सोने के जेवर ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी की जुबानी चोरी की कहानी: टूटा हुआ था गेट का ताला... बिखरा था सामान, नगदी समेत सोने के जेवर ले उड़े चोर
Fri, 12 Jul 2024 05:23 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:23 PM IST
सार
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में चोरों ने एक वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक फ्लैट के अंदर नगदी समेत सोने के जवेर चोर ले उड़े हैं।
विज्ञापन
चोरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बल्लभगढ़ के सेक्टर 65 स्थित उमंग सोसायटी के मकान में नकद और सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोसाइटी में रहने वाले हरिओम शर्मा ने बताया कि उनका खुद कर कारोबार है। 11 जुलाई की शाम को जब वापस फ्लैट पर आए, तो उन्होंने देखा कि फ्लैट का मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन
उन्होंने अपने पड़ोसी सुधीर शर्मा को बुलाया और फ्लैट के अन्दर जाकर देखा, तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के सभी ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोर 29000 रुपये नगद और सोने के जेवर चोरी करके ले गया। वह फ्लैट पर अकेले रहते है। उनके दोनों बच्चे पढ़ाई के चलते बाहर रहते है। वहीं उनकी पत्नी छोटे बच्चे के साथ रहती है।
विज्ञापन