{"_id":"60feef1d8ebc3e58292de270","slug":"case-against-300-people-for-blocking-the-road-in-protest-against-sabotage-faridabad-news-noi5957736168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ के विरोध में रास्ता जाम करने पर 300 लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़ के विरोध में रास्ता जाम करने पर 300 लोगों पर केस
विज्ञापन
फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोरी गांव में लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई चल रही है। अपने मकानों को टूटते देख लोगों की आंखें भर आई हैं। साथ ही लोगों में सरकार के प्रति गुस्सा भी है। सोमवार को लोगों ने तोड़फोड़ के विरोध में शूटिंग रेंज जाने वाले रास्ते में जाम लगा दिया। लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने मकानों को बचाने की गुहार लगा रहे थे। मामले की सूचना पाकर थाना सूरजकुंड पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने करीब 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
एएसआई महेश कुमार ने थाने में दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह खोरी गांव में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। करीब आठ बजे नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता गांव पहुंचा। तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोकने के लिए करीब 300 महिलाएं व पुरुष एकत्रित होकर सांई मंदिर के सामने शूटिंग रेंज रोड पर बैठ गए और जाम कर दिया। एएसआई ने महिला पुलिस कर्मी व रिजर्व फोर्स को साथ लेकर लोगों को समझाना शुरू किया। उन्होंने देखा कि करीब आठ से दस लोग भीड़ को उकसा रहे थे। काफी समझने के बाद भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए लोगों में चांद मोहम्मद, मोहम्मद हसन, दीपक कुमार व अमित कुमार का नाम शामिल है। महिला ने अपना नाम रबीना बताया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पुरानी खोरी के प्रधान रासी, ब्रह्म, रामदास, आया, मोहसिन खान, रहमान मुल्ला, समसू प्रधान, इकबाल व इमामुदीन भीड़ को एकत्रित करके भड़काऊ भाषण दे रहे थे। पुलिस ने सभी को नामजद करते हुए करीब 300 लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन, सरकारी काम में बाधा डालना व कोविड नियमों के उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया है।