फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Car hits Class 11 student participating in marathon

Faridabad News: मैराथन में शामिल 11वीं के छात्र को कार ने मारी टक्कर

Sun, 04 Oct 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Car hits Class 11 student participating in marathon
एनआईटी-3 चौक पर हुआ हादसा, छात्र अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 चौक पर मैराथन दौड़ में शामिल 11वीं के छात्र को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। घायल छात्र को नीलम चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एनआईटी-3 स्थित निजी स्कूल के खेल शिक्षक अजय ग्रोवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अक्तूबर की सुबह करीब 6:45 से सात बजे के बीच वह स्कूल के प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ के साथ बच्चों की मैराथन दौड़ करा रहे थे। जब वे बच्चों के साथ मॉडल संस्कृति स्कूल, एनआईटी-3 चौक के पास पहुंचे, तो सड़क किनारे मैराथन में शामिल 11वीं कक्षा का छात्र रुहान (15) भी दौड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए छात्र को टक्कर मार दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि चिकित्सक ने छात्र को बयान देने के लिए अनफिट बताया है। एसजीएम थाने ने खेल शिक्षक की शिकायत और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर दो अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed